April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सरकारी स्कूलों के 6ठी से8 वीं वर्ग एवं 9वीं से 12वीं कक्षा के बच्चे “बदलते एवं प्रगतिशील बिहार की तस्वीर” विषय की प्रतियोगिता में शामिल हुए

हाजीपुर, वैशाली। चेहराकलां प्रखण्ड अंतर्गत प्रखण्ड स्तरीय कार्यक्रम में क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के 6ठी से8 वीं वर्ग एवं 9वीं से 12वीं कक्षा के बच्चे “बदलते एवं प्रगतिशील बिहार की तस्वीर” विषय की प्रतियोगिता में शामिल हुए। सरकारी स्कूलों में ‘बदलते एवं प्रगतिशील बिहार की तस्वीर’ विषय पर 6ठी से 12वीं कक्षा के बच्चों के बीच निबंध, परिचर्चा, पेंटिंग-पोस्टर प्रतियोगिता 22 जुलाई मंगलवार को आयोजन स्थल राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुस्तफापुर उर्दू में आयोजित की गई। पंचायत स्तर पर चयनित बच्चे इस प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्रखंड स्तर पर चयनित बच्चे जिला स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

6 से 8 में निबंध लेखन प्रतियोगिता में निभा कुमारी, मुस्तरी खातून एवं प्रिंस कुमार ने बाज़ी मारी तो वहीं 9वीं से 12 वीं वर्ग में तमन्ना खातून, फहीमा आरा एवं मनीषा कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार परिचर्चा सहित पेंटिंग प्रतियोगिता में भी प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल देकर उन्हें पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखण्ड लेखपाल श्री रामजी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों का सर्वांगीण विकास के साथ प्रतिभा की खोज भी हो सकेगी। उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुस्तफापुर उर्दू के प्रधानाध्यापक मो. सेराजुल हक़ फैजी ने बच्चों की हौसला अफजाई कर मेडल देकर पुरस्कृत किया। उक्त कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक दीपक प्रसाद, दिलीप भगत, कमलेश्वर राम, दिनेश राम, सुनील कुमार, राजकुमार भारती, नसीम अख्तर, तस्वीहुज जमा, मो. इसलाम, शमशुद्दोजा, अजमत प्रवीन, सारिका कुमारी सहित अन्य शिक्षकों ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.