April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शिक्षिका के तबादले पर विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

शिक्षिका के तबादले पर विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

रिपोर्ट:अशरफ वैशालवी

 

मुजफ्फरपुर। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदनपट्टी सकरा में पदस्थापित प्रधानाध्यापिका रेणु आनंद के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन विज्ञान के शिक्षक लालाबाबू प्रसाद ने किया। संगीत शिक्षक सुरेंद्र कुमार, राधेश्याम कुमार, और संजय कुमार ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर जहां रेणु आनंद जी का स्वागत किया वहीं , अर्पना कुमारी कंचन कुमारी, नाज़नीन खातून,ब्यूटी कुमारी और विद्यालय की छात्राओं ने पुष्प न्योछावर कर स्वागत किया। वहीं बली राम उच्च माध्यमिक विद्यालय सकरा की संस्कृत की शिक्षिका रूपम कुमारी ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। शिक्षिका रेणु आनंद का चयन बीपीएससी प्रधानाध्यापक पद पर हुआ है. यह उपलब्धि उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत, शिक्षा के प्रति समर्पण और अदम्य निष्ठा का परिणाम है. समारोह से सम्बोधित करते हुए गणित के शिक्षक कामेश्वर साह ने रेणु आनंद जी कार्यों को सहराना करते हुए कहा कि रेणु आनंद जी प्रधानाध्यापक बनी तो विद्यालय का काफी विकास हुआ बिजली पानी शौचालय चारदिवारी, खेल प्रतिभागियों के लिए समान मुहैया कराया गया पढ़ाई की दिशा में विद्यालय को आगे ले गयी, वहीं कलीम अशरफ ने भी इनके कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि एक महिला शिक्षक होते हुए जिस तरह से स्कूल को चमकाया संवारना सजाया वह कोई दुसरा व्यक्ति नहीं कर सकता इनके कार्यों को इतिहास के पन्नों में लिखे जाने के लायक़ है उन्होंने नं रेणु आनंद की शान में शेर व शायरी की। वहीं मोहम्मद रईस ने भी इनके शान में शेर पढ़ कर तारीफ की डॉ खलीकुर्रहमान ने भी इनके कार्यों को सहराते हुए कहा कि वह जाति धर्म से ऊपर उठकर सभी शिक्षकों को मान सम्मान दिया और काम किया इनका दिल मन साफ़ रहा हर स्कूल से लेकर शिक्षक व शिक्षिकाओं छात्र छात्राओं के कार्य के प्रति उदार दिन रखते। शारीरिक शिक्षक अजीत कुमार ने भी इनके कार्यकाल की तारीफ की और सुनहरे शब्दों लिखने योग्य क़रार दिया। संस्कृत शिक्षक विष्णु शंकर झा ने मैथिली पाग से सम्मानित करते हुए इन्हें स्कूल का आन बान शान करार दिया वहीं कई शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी बुकें अंग वस्त्र तोहफे पेश कर सम्मानित किया मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर शिक्षिका रेणु आनंद को सम्मान प्रदान किया. अंत में रेणु आनंद जी ने सम्मान पाकर विभोर हो गए सब का धन्यवाद देते हुए कहा कि सब की सहयोग से जी एन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदनपट्टी को मंजिल तक पहुंचाया जिसमें विज्ञान के शिक्षक लालाबाबू प्रसाद जी का बहुत योगदान रहा है वह तो विद्यालय के लिए अपना खून पसीना दिया है जो भुलाया नहीं जा सकता । समारोह में विद्यालय के पुर्व शिक्षक धर्म कुमार प्रसाद सिंह, वित्तरहित उच्च विद्यालय डिहली के शिक्षक शम्भु सिंह, इस विधालय को अच्छे कार्य करने पर बुकें देकर सम्मानित किया गया। श्याम कुमार,रंजीत कुमार, राजीव कुमार कुमार, पंकज कुमार संतोष कुमार, गौतम कुमार, राकेश कुमार , कंचन राज़ हरी बल्लभ सिंह, श्री प्रकाश अमर कुमार, विनोद कुमार समेत अन्य शिक्षक व शिक्षिकाए छात्र छात्रा भी शामिल रहे. सभी ने शिक्षिका रेणु आनंद के उज्जवल भविष्य की कामना की लालाबाबू प्रसाद जी के धन्यवाद ज्ञापन पर प्रोग्राम खत्म हुआ। एक दिन पहले अंग्रेजी के शिक्षक विजय कुमार जी को भी विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान के साथ विदा किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.