राजद नेता के निधन पर अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
राजद नेता के निधन पर अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
महुआ। रेणु सिंह
प्रखंड की गौसपुर चकमजाहिद पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष अशोक यादव और राजद नेता रणविजय यादव के पिता समाजसेवी व राजद नेता 70 वर्षीय विवेकानंद राय का सोमवार की दिन रात अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही मंगलवार को उनकी अंतिम दर्शन के लिए घर पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
बताया गया कि विवेकानंद राय पूरी तरह ठीक-ठाक थे। वे सोमवार की रात रोज की तरह भोजन भी किए थे। अचानक एक बजे रात को उनकी तबीयत बिगड़ी और धरती को अलविदा कह गए। उनके निधन की खबर सुनकर पूर्व उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार राय, सरपंच राजेंद्र राय, राजद जिला अध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह चंद्रवंशी, प्रखंड अध्यक्ष नसीम रब्बानी, पारसनाथ सिंह, हिंदुस्तान मीडिया के नवनीत कुमार आदि सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ काफी संख्या में लोग पहुंचे। स्थानीय विधायक डॉ मुकेश कुमार रौशन ने उनके निधन को दुखद और समाज के लिए अपूरणीय बताया। विवेकानंद राय की हुई अचानक निधन से परिवार में लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था। उनका अंतिम संस्कार हाजीपुर के कोनहारा घाट पर कर दिया गया। उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का दिनभर ताता लगा रहा। उनके निधन पर डॉ महेश चौधरी, डॉ सूरविंद कुमार सिंह, डॉ केसी विद्यार्थी, समाजसेवी सत्येंद्र कुमार, रामनाथ यादव, मनीष कुमार, राजेश खन्ना आदि ने संवेदना व्यक्त की।
