महुआ में बीइओ ने किया कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण
महुआ में बीइओ ने किया कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण
महुआ। रेणु सिंह
जिले के पटेढी बेलसर में कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा को गायब होने और फिर मिलने के बाद महुआ के भी कस्तूरबा विद्यालय में शक्ति बरती जा रही है। मंगलवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने उक्त विद्यालय में पहुंचकर विधि व्यवस्था की जानकारी ली और स्कूल में नामांकित छात्राओं की गिनती की।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने बताया कि यहां सिंघाड़ा मध्य विद्यालय में चल रहे कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 86 छात्राएं उपस्थित पाई गई। छात्राओं से भी उनका फीडबैक लिया गया। उन्होंने छात्राओं से समय-समय पर मिलने वाली भोजन के साथ वार्डेन का व्यवहार की भी जानकारी ली। बीईओ ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालय के छात्राओं को अपने स्कूल भवन के अंदर ही रहने का निर्देश दिया गया है। वहीं वार्डेन को भी उनकी देखभाल और हर संभव ख्याल रखना को कहा गया है।
