नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार फुटबॉल टीम रवाना।
नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार फुटबॉल टीम रवाना।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में आयोजित होने वाले जूनियर बॉयज फुटबॉल नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार टीम की घोषणा कर दी गई है ।
टीम को आज हाजीपुर जंक्शन से मध्य प्रदेश के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सह सचिव जिला वैशाली जिला फुटबॉल एसोसिएशन रविंद्र प्रसाद सिंह, वैशाली जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश प्रकाश सिंह, हाजीपुर जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक कुमार राकेश रंजन, गोल्ड मेडलिस्ट नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी श्रीमती अंशा सिंह, स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी तथा इस अवसर पर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया गया। बिहार टीम में श्रवण कुमार, अंशु कुमार, आयुष कुमार, जिगर कुमार , हिमांशु कुमार , अजीत कुमार, मोहम्मद सनावर खान, निलेश कुमार, साहिल कुमार, विक्रम कुमार, सूर्यदीप कुमार ,मोहम्मद अजीज नोमान पाशा , विक्रम राजवंशी, सना दामिनी ,आलोक कुमार, रितेश कुमार, आदित्य राज, शांतनु कुमार, राज करण कुमार, विशाल शेख हांसदा को शामिल किया गया है। जबकि कोच के रूप में लखन सिंह, असिस्टेंट कोच के रूप में रोहित कुमार, टीम मैनेजर के रूप में पंकज सोमवंशी को शामिल किया गया है।
