जद यू नेता जागेश्वर राय मृतक धर्मेंद्र मालाकार के घर पर सांत्वना देकर ढाढस बंधाया ।
जद यू नेता जागेश्वर राय मृतक धर्मेंद्र मालाकार के घर पर सांत्वना देकर ढाढस बंधाया ।
महुआ (वैशाली) जनता दल यू के प्रदेश महासचिव महुआ विधानसभा क्षेत्र से संभावित एनडीए प्रत्याशी जागेश्वर राय अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान महुआ प्रखंड क्षेत्र के समसपुरा निवासी समाजसेवी व पत्रकार सुधीर मालाकार के घर पहुंच कर उन्हें सांत्वना दी । बताते चले की पिछले दिनों पत्रकार सुधीर मालाकार के बड़े भाई धर्मेंद्र मालाकार एक दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे,इलाज के दौरान पटना के निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया था ।उसके बाद उनके घर विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं समाजसेवियों,बुद्धिजीवियों का आना-जाना लगा हुआ है ।इसी क्रम में जद यू प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय उनके घर पहुंच कर परिजनों से मिलकर सांत्वना दी तथा दुख की घड़ी में उन्हें ढाढस बंधाया । श्री राय ने मृत धर्मेंद्र मालाकार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सभी पीड़ित परिजनों के साथ हैं ।घर के कमाऊ व्यक्ति का असामयिक निधन होने से जो एक परिवार पर जो गुजरता है ,वह वही समझ सकता है जो इस दुख को झेला है।मैं इस दुख की घड़ी में परिजनों को ढाढस बंधाकर ईश्वर से कामना करूंगा कि इस विपत्ति की घड़ी में इस परिवार के लोगों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस मौके पर अमित कुमार झा , धर्मेंद्र कुमार ,संजीत कुमार,पशुपति नाथ मालाकार ,पारस नाथ मालाकार,दयाल शरण ,प्रेम शरण ,धर्मजीत सोनू,विकास कुमार ,आकाश कुमार सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।
