April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सराय अफजल की जनता महुआ में असदुद्दीन ओवैसी के हाथों को करेंगे मजबूत

सराय अफजल की जनता महुआ में असदुद्दीन ओवैसी के हाथों को करेंगे मजबूत

 

वैशाली: AIMIM पार्टी के महुआ विधानसभा प्रत्याशी एम जसीमुल हक़ ने प्रखंड चेहरा कलां अंतर्गत सराय अफजल गांव में बाद नमाज जुमा अपनी ताकत, अपनी सियासत और अपनी कयादत पर लोगों के बीच बातों को रखा जहां क़ौमी लीडर बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब के हाथों को महुआ में मजबूत करने की पुरज़ोर अपील की जहां बुढ़े बच्चे और नौजवानों, आने वाले विधानसभा चुनाव में वोट दे कर एम जसीमुल हक़ को जीत दिलाने का वादा किया। इस मौक़ा से मौलाना मोहम्मद नूरे नबी, AIMIM के युवा नेता अंसारुल हक़, मस्जिद के इमाम कारी मुमताज अशरफी, युवा लीडर मोहम्मद शाहनवाज मुस्तफा पुर, मोहम्मद मुर्शीद और मोहम्मद शाहिद ने सामूहिक रूप से सैकड़ों की संख्या में AIMIM पार्टी की सदस्यता ग्रहण भी कराई साथ ही नौजवानों ने कहा कि हम सब तो इंतजार कर रहे थे कि महुआ विधानसभा क्षेत्र से भी ओवैसी साहब की पार्टी अपना उम्मीदवार दें और आप आ गये तो फिर एक एक वोट ओवैसी साहब के चुनाव चिन्ह” पतंग” पर ही पड़ेगा इंशाअल्लाह हम सब की जीत भी होगी। इस मौक़ा से मोहम्मद शाहिद, सद्दाम हुसैन, मोहम्मद शमशेर, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद आजाद, मोहम्मद आलम, मोहम्मद उस्मान, दानिश अली, मोहम्मद इस्राफील, मोहम्मद साहिल , सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.