April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ग्रामीण विकास कार्य मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने महुआ विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास।

ग्रामीण विकास कार्य मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने महुआ विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

 

महुआ (वैशाली ) ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास कार्य मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने ग्रामीण सड़क सुदीढ़करण एवं प्रबंधन कार्यक्रम अंतर्गत पथ के लिए किए गए कार्यारंभ, शिलान्यास का जन संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।इस मौके पर महुआ विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ पूरे वैशाली में ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया गया। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी ने रिमोट दबाकर करोड़ो रुपए की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री बिहार सरकार ग्रामीण विकास विभाग अशोक चौधरी, पूर्व विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा, जागेश्वर राय,डॉ आसमा प्रवीण, मुन्ना अंसारी ने संयुक्त से दीप प्रज्वलित कर किया।महुआ के गांधी मैदान में ग्रामीण सड़क सुदीढ़करण एवं प्रबंधन कार्यक्रम अंतर्गत पथ के लिए किए गए कार्यारंभ, शिलान्यास का जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर महुआ विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ पूरे बिहार में ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया गया। मंत्री अशोक चौधरी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 20 वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृव में तेजी से सूबे का विकास हो रहा है।आज महिलाएं भी सुरक्षित घर से बाहर निकल कर आत्मनिर्भर बन रही है। मंत्री अशोक चौधरी ने महुआ में करीब 400 करोड़ के विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास रिमोट से करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही.उन्होंने कहा कि हमारे नेता दलित,अतिपिछड़ा,अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अल्पसंख्यकों के बच्चों को शिक्षा मुख्य धाराओं से जोड़ने को लेकर 25 हजार से ज्यादा प्राथमिक विद्यालय की स्थापना तथा टोला सेवक और तालिमी मरकज खोलने का काम किया है।इसके साथ ही सड़क,बिजली,पुल, पुलिया के साथ ही अन्य क्षेत्रों में तेजी से काम किया है।विगत लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व प्रत्याशी जागेश्वर राय के मांग पर मंत्री श्री चौधरी ने पकड़ी तथा गद्दोपुर में वाया नदी पर पुल का निर्माण के साथ ही क्षेत्रों में बदहाल सड़कों को दुरुस्त कराने का आश्वाशन दिया था।शुक्रवार को मंत्री श्री चौधरी ने विधानसभा के सभी पंचायतों में पुल पुलिया,सड़क के साथ ही अन्य कार्यों को लेकर करीब 400 करोड़ की लागत से शिलान्यास किया गया । इस मौके पर जदयू प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय,वरिष्ठ नेत्री डॉ आसमा प्रवीण, मनोज कुशवाहा, दिनेश सिंह विधान पार्षद,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अजय भूषण दिवाकर,तौकीर सैफी, जेडीयू के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र प्रसाद, छात्र जेडीयू के जिला अध्यक्ष अमित कुमार झा,युवा के जिलाध्यक्ष विक्की कुशवाहा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, डॉ पप्पू सिंह,आलोक जायसवाल, दीपक कुमार दीपू,पारस मणि,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के वरीय नेता मुन्ना अंसारी सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.