महुआ में ग्रामीण कार्य मंत्री ने विभिन्न सड़कों का किया सुदृढ़ीकरण और कार्यारंभ
महुआ में ग्रामीण कार्य मंत्री ने विभिन्न सड़कों का किया सुदृढ़ीकरण और कार्यारंभ
ग्रामीण सड़कों की कार्यारंभ के साथ लोगों के साथ किया संवाद, मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने नीतीश सरकार को बताया विकास पुरुष
महुआ। रेणु सिंह
ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने शुक्रवार को यहां गांधी मैदान में विभिन्न ग्रामीण सड़कों का सुदृढ़ीकरण और कार्यारंभ दीप प्रज्वलित कर और रिमोट से पर्दा हटाकर किया। इसके साथ ही उन्होंने जन संवाद में सरकार की उपलब्धियां को गिनाते हुए नीतीश कुमार को विकास पुरुष बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आने वाले आगे 5 साल में बिहार को और आगे बढ़ने का काम करेंगे।
यहां लोगों को संबोधित करते हुए डॉ चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में विकास काफी आगे की ओर बढ़ रहा है। शिक्षा पर उन्होंने विशेष जोड़ दिया है। अब मात्र 5 प्रतिशत बच्चे स्कूल से बाहर है। उसे भी शिक्षा से जोड़ने का काम करेंगे। यह भी कहा कि बिजली के क्षेत्र में बिहार आत्मनिर्भर हुआ है और अब लोग दोबारा लालटेन युग में नहीं जाएंगे। इसके लिए सरकार ने 125 यूनिट बिजली फ्री भी किया है।
डॉ चौधरी ने राजद नेता लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद कार्यकाल की और अब के बिहार में आप स्वयं अंदाजा लगा सकते हैं। इस मौके पर मुजफ्फरपुर के विधान परिषद दिनेश सिंह पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा जदयू के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय, पूर्व प्रत्याशी डॉ आसमा परवीन, छोटू सिंह महेंद्र राम, राहुल कुमार सिंह, विक्की विक्रांत, अनिल दास अरविंद कुमार आदि उपस्थित थे।
*महुआ में सड़क और पुल के लिए 197 करोड आवंटित*
महुआ। रेणु सिंह
ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने शुक्रवार को महुआ विधानसभा में 197 करोड़ की लागत से बनने वाली 60 सड़के और 6 पुल पुलिया का शिलान्यास किया।
यहां जदयू के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय ने बताया कि उनके अथक प्रयास से इतनी सड़कें और पुल पुलिया का निर्माण होना है। उन्होंने यह भी बताया कि महुआ विधानसभा अंतर्गत महुआ प्रखंड में 37 और चेहराकला में 23 सड़के का निर्माण होना है। वही महुआ में तीन बड़ा पुल के अलावा चेहराकला में दो और महुआ मुजफ्फरपुर सड़क पर एक पुल का शिलान्यास किया गया है। बताया गया कि सरकार में सड़कों का जाल बिछाया जाना है। एक समय था जब लोग खंडहर सड़क पर हिचकोले खाते चलते थे। अब सारी सड़के चकाचक हो रही है। यह भी बताया गया कि कोई भी सड़क खंडहर नहीं रहेंगे।
