April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हरे कृष्णा हरे कृष्णा हरे रामा हरे रामा की जाप से गुंजित रहा महुआ का छितरौली गांव

हरे कृष्णा हरे कृष्णा हरे रामा हरे रामा की जाप से गुंजित रहा महुआ का छितरौली गांव
महुआ। रेणु सिंह

अष्टयाम यज्ञ की समापन पर गुरुवार की रात राम विवाह उत्सव का संगीतमय प्रस्तुति हुई। जिसे देखने और सुनने के लिए लोग जमे रहे। इस मौके पर भगवान की भव्य झांकी निकाली गई। जिसे देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए।
यह कार्यक्रम महुआ के शेरपुर मानिकपुर पंचायत अंतर्गत छितरौली में हुआ। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी जो कार्यक्रम के अंत अंत तक जमी रही। राम विवाह प्रसंग में उनके जन्म उत्सव से लेकर वन गमन तक भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। विवाह कीर्तन में सीता विदाई प्रसंग को इस कदर भाव पूर्वक सुनाया गया। जिसे दर्शक भाव विह्ल हो गए। कार्यक्रम में महिला दर्शकों की काफी भीड़ हुई। यहां पर श्रद्धालुओं ने यज्ञ की आरती में भाग लेकर क्षेत्र में समृद्धि और खुशहाली लाने के लिए मन्नत मांगी। ग्रामीण ज्वाला प्रसाद सिंह, धनंजय सिंह, विकास कुमार, धर्मेंद्र कुमार, कामेश्वर सिंह आदि ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। यहां हरे राम हरे राम राम हरे हरे, हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे का अखंड जाप 24 घंटे होता रहा। बाल्मीकि नगर से आए महिला संकीर्तन मंडलियों ने भाव नृत्य के साथ संगीतमय जाप किया। यज्ञ में मंडप परिक्रमा और पूजन करने के लिए महिलाओं की काफी भीड़ होती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.