सावन के अंतिम सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए चल कांवड़िए
सावन के अंतिम सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए चल कांवड़िए
महुआ। रेणु सिंह
सावन के अंतिम सोमवारी पर देवाधिदेव महादेव पर जलाभिषेक करने के लिए डाक कांवड़ियों की टोली रविवार को निकली। महुआ मार्ग गेरुआ वस्त्र धारियों की भीड़ से गुलजार रहा। कावड़िए विभिन्न वाहनों से भक्ति गीतों पर नाचते झूमते पहलेजा धाम पहुंचे। जहां से गंगाजल लेकर गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुए।
महुआ मार्ग से कावड़ियों की टोली बाबा खगेश्वर नाथ धाम मुतलूपुर पूसा, बाबा द्रव्येश्वर नाथ धाम डभैच, सर्व मनोकामना सिद्ध मंदिर बाजीतपुर, सुक्की के अलावा विभिन्न शिवालयों के लिए बारिश के बीच उत्साह में बोल बम के नारे लगाते हुए निकले। उनमें भक्ति और उत्साह के साथ उमंग था। डाक कावड़ियों में 50 प्रतिशत महिलाएं और बच्चे थे। उनकी सेवा के लिए रास्ते में जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए थे। जहां उन्हें ठंडा जल, शरबत, नींबू पानी, चाय, बिस्किट, फल, दवा आदि दिए जा रहे थे। इधर महुआ के पुराना बाजार स्थित महावीर मंदिर से दर्जनों कावड़िए पहलेजा धाम पहुंचे। वे यहां महावीर मंदिर पर सोमवार को जलाभिषेक करेंगे। इधर विभिन्न स्थानीय शिवालयों पर भी जलाभिषेक करने को लेकर कावड़िए गंगाजल लाने के लिए रवाना हुए। हालांकि दूसरी और तीसरी सोमवारी के तरह अंतिम सोमवारी पर कावड़ियों की भीड़ नहीं थी।
