May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अबैध टेम्पो स्टैंड से दुकानदार परेशान

अबैध टेम्पो स्टैंड से दुकानदार परेशान

महुआ। रेणु सिंह

स्थानीय बाजार के भीड़ भाड़ वाले इलाका में अवैध टेंपो स्टैंड बना दिए जाने के कारण न सिर्फ दुकानदार बल्कि राहगीर और आमजन परेशान हो रहे हैं। इसके कारण दिनभर बाजार रुक-रुक कर जाम होते रहता है और उसमें कई इमरजेंसी गाड़ियां भी फसती है। इसके बावजूद टेंपो चालक इतने ढीठ होते हैं कि वह इमरजेंसी एम्बुलेंस गाड़ी के सायरन को भी अनसुना करते हैं।
रविवार को यहां बाजार के लोगों ने बताया कि गांधी चौक से पातेपुर रोड में अवैध टेंपो स्टैंड बना दिए जाने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। पातेपुर रोड मोड़ पर से लेकर 200 गज तक टेंपो चालकों की मनमानी चलती है। यहां पर टेंपो लगाकर मनमानी तरीके से यात्रियों को बैठाया जाता है। जिसके कारण सड़क सिकुड़ती है और गाड़ियों की आवाजाही में दिक्कत होती है। इसके कारण भीषण जाम की स्थिति पैदा हो जाती है कभी-कभी जाम इस कदर लग जाता है कि गाड़ियों को निकालने में ट्रैफिक पुलिस से लेकर आम लोगों को पसीने छूट जाते हैं। महुआ बाजार के मुख्य इलाका को नो पार्किंग जोन घोषित किए जाने के बावजूद इस तरह की स्थिति हो रही है। लोगों का कहना है कि यहां टेंपो चालक इतनी मनमानी करते हैं कि रोड से आने जाने वाले पैदल यात्रियों को हाथ पकड़ कर खींचातानी करने लगते हैं। यहां पातेपुर रोड बाजार तो पूरी तरह टेंपो चालकों के गिरफ्त में है। इसके कारण दुकानदारों की दुकानदारी मारी जाती है। ग्राहक रुकना नहीं चाहते हैं। बाजार जाम से कराह उठता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.