April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नव निर्मित गहबर में मां काली की पिंडी स्थापना यज्ञ को लेकर निकली कलशयात्रा

नव निर्मित गहबर में मां काली की पिंडी स्थापना यज्ञ को लेकर निकली कलशयात्रा
महुआ। रेणु सिंह

प्रखंड की गौसपुर चकमजाहिद पंचायत अंतर्गत शंकरपुर में नवनिर्मित गहबर में मां काली की पिंडी स्थापना को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। इस शोभायात्रा में 1051 महिलाओं ने जलभरी की और लोगों में एकता, सद्भावना, प्रेम, भाईचारा, सहिष्णुता का संदेश दिया।
यह कलश शोभायात्रा महुआ के वाया नदी तट कालीघाट से निकाली गई। जहां पर पहलेजा धाम से लाए गए पवित्र गंगाजल को मंत्रोच्चारण के बीच कलश में भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु देवी देवताओं के जय घोष करते हुए कालीघाट से कुलदीप चौक होकर गोला रोड के रास्ते बच्चन शर्मा स्मारक, गांधी चौक से पुल रोड होकर थाना चौक से देसी रोड में पुराना बाजार, दशरथ चौक होते हुए चकमजाहिद चौक से होकर कनन चौक होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। जहां पर कलश को स्थापित किया गया। कलश यात्रियों के साथ आर्केस्ट्रा ट्रॉली पर भक्ति गीत बजाते और आगे आगे घोड़े दौड़ लगाते चल रहे थे। उनके साथ काफी संख्या में अन्य श्रद्धालु हाथ में पताखे लिए चल रहे थे। रास्ते में उनकी सेवा के लिए जगह-जगह लोग खड़े थे। कलश शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भक्ति परवान पर थी। यह यज्ञ संपूर्ण ग्रामीणों के सहयोग से हो रहा है। सात दिनों तक चलने वाले यज्ञ को लेकर मेला भी लग गया है। पिंडी स्थापना यज्ञ को लेकर महिलाओं में तो भक्ति सिर चढ़कर बोल रही है। गांव के हर व्यक्ति यहां श्रमदान दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.