13 वर्षीय किशोर किशोर का शव बरामद
13 वर्षीय किशोर किशोर का शव बरामद
महुआ। रेणु सिंह
कटहरा थाने के अख्तियारपुर सेहान गांव में स्कूल के पास स्थित पुलिया के नीचे से एक 13 वर्षीय किशोर साहिल का शव बरामद किया गया है। साहिल उसी गांव के मजदूर दिलीप साह का पुत्र था।
रविवार की सुबह पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा दिया। थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण पता चलेगा। ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि बीते शनिवार की दोपहर घर में हुई पर्व का प्रसाद खाकर बगल के बाजार पर चला गया। जो शामतक घर नही लौटा। खोजबीन के क्रम में सुबह शव फेंका हुआ पाया गया है।
