बारिश से महुआ नप बाजार जल जमाव में तब्दील
बारिश से महुआ नप बाजार जल जमाव में तब्दील
महुआ। रेणु सिंह
बारिश से महुआ नगर परिषद का बाजार जल जमाव में तब्दील हो गया है। जगह-जगह जल जमाव हो जाने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। वही पुराना बाजार का महावीर मंदिर का इलाका तो पूरी तरह जलजला सा बना है। यहां चारों ओर सड़क पर ढाई फीट पानी जमा है। जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों को तो घर तक पहुंचने के लिए सोचना पड़ रहा है। यहां पर ना तो नाला है और न हीं जल निकासी की व्यवस्था। जिसके कारण जल जमाव की स्थिति रहती है। उधर बाजार का हृदय स्थल गांधी चौक की सड़क जर्जर हो गई है और पानी भर जाने से गड्ढे पता नहीं चल रहा है। जिसके कारण कई बाइक सवार उसमें गिरकर घायल हुए हैं। कई टोटो और ऑटो भी गड्ढे में चक्का पड़ने से पलट गई है।
