April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में व्यापारियों के साथ डीएसपी ने की बैठक

महुआ में व्यापारियों के साथ डीएसपी ने की बैठक
महुआ। रेणु सिंह

व्यापारियों की सुरक्षा और महुआ में जाम की समस्या से निजात को लेकर रविवार को डीएसपी संजीव कुमार ने थाने पर बैठक की। इस बैठक में महुआ बाजार के व्यापारी और दुकानदार उपस्थित हुए। जिससे जाम और सुरक्षा को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।
इस मौके पर उपस्थित डीसीपी संजीव कुमार ने व्यापारियों को आने वाली असुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उनसे अपने-अपने विचार लिए। उन्होंने व्यापारियों और दुकानदारों को निर्भीक और निडर होकर काम करने में आने वाली बाधाओ और असुरक्षा पर भी जानकारी ली। जिस पर लोगों ने अपने-अपने मंतव्य दिए। वही महुआ में आए दिन हो रही जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए क्या करें और क्या नहीं करें। इस पर भी मंतव्य लिया गया। यहां बाजार में अवैध पार्किंग, टेंपो चालकों की मनमानी, वाया नदी सड़क पुल पर बस चालको द्वारा गाड़ी रोककर यात्री चढ़ना और उतरना को लेकर हो रही जाम की समस्या पर कई निर्णय दिए गए। इस मौके पर व्यापारी संघ के अमर कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, सुमित सहगल, मुकेश कुमार, राजकमल, राजू साह, मनोज जायसवाल, सभापति नवीन चंद्र भारती, थाना अध्यक्ष राजेश रंजन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.