इस बार नए अंदाज में दिखेगा महुआ का स्वतंत्रता दिवस समारोह
इस बार नए अंदाज में दिखेगा महुआ का स्वतंत्रता दिवस समारोह
समारोह को भव्य बनाने के लिए एसडीओ ने पदाधिकारियों और समाजसेवियों के साथ की बैठक,
महुआ के गांधी मैदान में होगा मुख्य समारोह
महुआ। रेणु सिंह
स्वतंत्रता दिवस समारोह महुआ में इस बार विशेष लूक में दिखेगा। इस राष्ट्रीय त्योहार को धूमधाम से मनाने को लेकर यहां अनुमंडल कार्यालय के सभा भवन में पदाधिकारीयों, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। इस बैठक में समारोह को कुछ नया बनाने को लेकर कई निर्णय लिए गए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी किसलय कुशवाहा ने स्वतंत्रता दिवस को कुछ खास तरह से मनाने के लिए विभिन्न टिप्स दिए। उन्होंने इस राष्ट्रीय त्योहार को यादगार रूप में मनाने के लिए स्कूली बच्चों के बीच विभिन्न कार्यक्रम खेलकूद, पेंटिंग, क्विज, बाद विवाद प्रतियोगिता आदि कराने के लिए विभिन्न स्कूलोंके बच्चों को शामिल करने का निर्देश दिया। यहां गांधी मैदान में समारोह के मौके पर स्कूली बच्चों के स्काउट गाइड, पैरेड करने के लिए विभिन्न निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारीयों को उन्हें जिम्मेवारी भी सौपी। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार ने भी त्योहार को आकर्षक रूप में मनाने के लिए अपने विचार दिए। यह भी बताया गया कि इसके लिए पुनः बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अर्चना कुमारी, सभापति नवीन चंद्र भारती, उपसभापति रोमी यादव, खेल शिक्षक सुरेश कुमार, व्यापारी संघ के अमर कुमार गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
