April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जनसभा में जाने के लिए एसयूसीआई की बैठक

जनसभा में जाने के लिए एसयूसीआई की बैठक
महुआ। रेणु सिंह

पटना में 5 अगस्त को एसयूसीआई की जनसभा में जाने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को यहां फूदेनी चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। इस बैठक में जनसभा को सफल बनाने को लेकर महुआ से काफी संख्या में लोगों को पटना ले जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के ललित कुमार घोष ने कहा कि 05 अगस्त मंगलवार को शिवदास घोष के 49वे स्मृति दिवस पर पटना के आईएमए हॉल में जनसभा होगी। इस मौके पर शिवनाथ कुमार, जाबिर अली, अनिल कुमार राय, राम उचित सिंह, अरुण कुमार, रवि कुमार, दिनेश राय, भूषण राय, विश्वनाथ साहू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.