April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

झमाझम बारिश में भी नही रुके कांवरिया,

झमाझम बारिश में भी नही रुके कांवरिया,

रिपोर्ट जाहिद वारसी।

 

हर हर महादेव, जय भोले नाथ ,बोल बम के नारों से हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग रविवार को काँवरियों के जय घोष से गूंजता रहा. सावन के चौथी एवं आख़री सोमवारी पर मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीब नाथ पर जलाभिषेक करने के लिए काँवरिया का तांता लगा रहा.पहलेजा घाट से पवित्र गंगा जल लेकर गरीबनाथ धाम की यात्रा पर चले. डाक कांवरिया झमाझम बारिश में बिना कही रुके अनवरत चलते हुए बाबा का नाम लेते हुए दरवार में पहुचते है. वही इन काँवरियों के सेवा के लिये कटरमाला चौक, गर्दनिया चौक, महम्मदपुर दरिया हरसेर गोरौल चौक सहित अन्य जगहों पर शिविर लगाये गये थे,जिसमे निःशुल्क चाय विस्किट नीबू पानी दावा दूध दिया जा रहा था. झमाझम वारिश में भी कांवरियों की जत्था डिजे के धुन पर नाचते गाते झूमते जा रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.