April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का प्रमाण-पत्र वितरण समारोह संपन्न ।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का प्रमाण-पत्र वितरण समारोह संपन्न ।रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ (वैशाली ) प्रखंड क्षेत्र के सिंघाड़ा स्थित मथुरा सिंह सावित्री देवी औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना ने प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया।  प्रमाण पत्र वितरण समारोह संस्थान के सभा कक्ष में सम्पन्न हुआ ।इसके अंतर्गत प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट (ब्यूटीशियन, मल्टी-स्किल टेक्नीशियन इलेक्ट्रीकल ,सोलर चैनल इंस्टॉलेशन टेक्नीशियन, बैंड इम्ब्रॉडटी के प्रशिक्षणार्थियों के प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र वितरण किया गया। ‘प्रयासरत’ की इकाई इस अवसर पर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के प्रशिक्षणार्थी, अनुदेशक और संस्थान के गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।
प्रशिक्षणार्थी को उनकी कठिन मेहनत और कौशल सफलता के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक विज्ञान स्वरूप सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों और अनुदेशकों की प्रतिबद्ध‌ता की सराहना की। उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य अपने प्रशिक्षणार्थियों व्यवहारिक कौशल प्रदान कर अच्छे कैरियर के अवसर को प्राप्त कर सके ।। समारोह को प्रयासरत के सचिव रामाशंकर चौधरी , पूर्व प्राचार्य फिरोज हसन ,प्रभारी प्राचार्य संजीव कुमार, अमरेंद्र कुमार, संस्थान के सचिव रमेश कुमार सिंह, निर्देशक मंडल के सदस्य रमेश कुमार, दिनेश कुमार चौधरी,रविरंजन कुमार ,राहुल कुमार सहित अन्य गण्यमान लोगों ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.