सावन के चौथी और अंतिम सोमवारी पर हर हर बम बम के जयघोष से गूंज उठा शिवालय
सावन के चौथी और अंतिम सोमवारी पर हर हर बम बम के जयघोष से गूंज उठा शिवालय
शिवालयों में सुबह से लेकर शाम तक जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की होती रही भीड़, शिव भक्ति से लीन रहा इलाका
महुआ। रेणु सिंह
शिवालयो में हर हर बम बम के जयघोष गूंजते रहे। सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालु देवाधिदेव महादेव पर जलाभिषेक कर सुख समृद्धि के साथ विश्व कल्याण के लिए मन्नत मांगा।
महुआ के कन्हौली रामजानकी मंदिर स्थित यहां का इकलौता पंचमुखी महादेव पर जलाभिषेक करने के लिए महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां पर महिला श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के लाचारी और भक्ति गीतों से स्थल को भावमय बना दिया। उधर श्री द्वारिका कैलाश धाम सरसई सरोवर पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ हुई। यहां सर्व मनोकामना मंदिर में श्रद्धालुओं ने महादेव को जलाभिषेक किया। यहां पर श्रावणी मेला को लेकर काफी भीड़ चल रही है। दूर-दूर से श्रद्धालु और मेलार्थी पहुंचे। वही महुआ से काफी संख्या में कावड़ियों की टोली बाबा बटेश्वर नाथ पानापुर धंधुआ पहुंचकर जलाभिषेक किया। इधर महुआ पुराना बाजार स्थित महावीर मंदिर से 51 बाइक पर सवार 101 कावड़ियों की टोली पहलेजा धाम पहुंचकर गंगाजल उठाया और महावीर मंदिर स्थित महादेव पर जलाभिषेक किया। इधर शिव मंदिर डुमरी, बिरना, बेलकुंडा, फुलवरिया, महुआ जवाहर चौक, अनुमंडल कार्यालय द्वार, परसौनिया, हरपुर, बोअरिया, कोआरी, प्रेमराज, पहाड़पुर, कढनिया, गद्दोपुर, रामपुर, महुआ कालीघाट बाबा अभय नाथ मंदिर सहित सभी शिवालयों में सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

*जलवा चढ़ईबे करवई शिव के मनईबे करबई—*
जलवा चढ़ईवे करवई शिव के मनईबे करबई मांगबई सुखी परिवार हम त जईबे करबई भोले बाबा के दरबार—। सावन के अंतिम सोमवारी पर महुआ में शिव भक्ति लोगों में सिर चढ़कर बोली। सभी शिवालयों पर महिला श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के लाचारी गाकर स्थल को भक्ति में डुबो दिया। सुबह से ही महिला श्रद्धालु हाथ में पूजन की थाली लिए शिव दरबार पहुंचने लगी और उनका भव्य श्रृंगार कर भांग, धतूरा, बेलपत्र, फूल, फल चढ़ा कर उनकी आरती उतारी। विभिन्न शिवालयों पर भक्ति संगीत कार्यक्रम हुआ। वही जगह-जगह शिव चर्चा भी किया गया। महिलाओं व युवतियों ने निर्जला उपवास रख भगवान शिव का व्रत रखा।
