बूथ लेवल एजेंट को लेकर लोजपा रा पंचायत अध्यक्षों की बैठक
बूथ लेवल एजेंट को लेकर लोजपा रा पंचायत अध्यक्षों की बैठक
महुआ। रेणु सिंह
बूथ लेवल एजेंट गठन को लेकर लोजपा रा के पंचायत अध्यक्षों की बैठक मंगलवार को यहां तरौरा में हुई। इस बैठक में बूथ एजेंट बनाने को लेकर पंचायत अध्यक्षों के साथ गहन विचार विमर्श किया गया।
पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष उदय प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रत्याशी संजय सिंह उपस्थित होकर पंचायत अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने पंचायत अध्यक्षों को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उनसे पार्टी के क्रियाकलापों कि लोगों के बीच में होने वाली चर्चा का भी फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ता के बदौलत ही चुनाव लड़कर जीती जाती है। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को उत्साह, उमंग के बीच तन मन से पार्टी की कार्य करने को कहा। इस मौके पर देवेंद्र पासवान, अशोक सिंह, कमल पासवान, संजय, अनिल, शिवप्रसाद, विलास, प्रमोद आदि उपस्थित थे। सभी ने अपने-अपने विचार दिए।
