महुआ प्रखंड 20 सूत्री सदस्यों की बैठक
महुआ प्रखंड 20 सूत्री सदस्यों की बैठक
महुआ। रेणु सिंह
यहां प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित किसान भवन में 20 सूत्री सदस्यों की बैठक हुई। इस बैठक में विभिन्न निर्णय लिए गए। वहीं कार्यालय को प्रतिदिन खोल के रखने और लोगों की समस्याओं को सुनने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सुमन और संचालन उपाध्यक्ष दीपूदत्त चौधरी ने किया। इस मौके पर निर्णय लिया गया कि यह कार्यालय प्रतिदिन खुलना चाहिए। इसके लिए दो सदस्य आकर कार्यालय में समय देंगे और आने वाले लोगों की समस्याएं सुनेंगे। सरकार के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने और आम जनों की समस्याओं को निदान को लेकर समिति कार्य करेगी। वही स्वतंत्रता दिवस पर कार्यालय में झंडा तोलन करने को लेकर तैयारी में लग जाने को कहा गया। इस मौके पर प्रो वेद प्रकाश पटेल, अकिलदेव सिंह, उमेश सिंह, उमा रंजन सिंह उर्फ रमैया सिंह, अजय सुमन, मोनी कुमारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
