सावन मिलन समारोह के दौरान महिलाओं में दिखा उमंग-उल्लास और उत्साह
सावन मिलन समारोह के दौरान महिलाओं में दिखा उमंग-उल्लास और उत्साह
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय विष्णु चौक स्थित एक सभा भवन में गुरुवार को सावन मिलन समारोह के दौरान महिलाओं में उमंग उत्सास और उत्साह दिखा। इस मौके पर हरे परिधान में पहुंची सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने प्रकृति का स्वागत किया। इस मौके पर महिलाओं ने ठुमके भी लगाए और गीत संगीत से स्थल को आनंदित कर दिया।
कार्यक्रम के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ अशफाक करीमी ने कहा कि सावन 12 महीने में इकलौता है, जो प्रकृति का आनंद देती है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्य को गिनाया और कहा कि उनके बदौलत आज महिलाएं स्वतंत्र होकर काम कर रही है। जिससे उनके घर परिवार में खुशहाली आई है। यहां पर महिलाओं ने श्रावण महोत्सव पर ठुमके लगाने के साथ गीत संगीत से स्थल को रंगीन कर दिया। वहीं मो करीमी को राखी बांधी। कार्यक्रम का आयोजन मीना शर्मा के द्वारा किया गया। जिसकी संचालन मिथुन चक्रवर्ती और मो कैसर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ प्रतीक आनंद, उमेश सिंह, संजीत कुमार, मोहन कुमार सिंह, इम्तियाज, रणविजय कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। यहां पर महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
