रक्षाबंधन में मिठाइयों की महंगाई पर बहनों का स्नेह भारी बाजार में 200 से लेकर 1500 रुपए तक प्रति किलो उपलब्ध है मिठाइयां, त्योहार को लेकर दुकानदारों ने बहनों के लिए बनाए रक्षाबंधन स्पेशल मिठाइयां महुआ। रेणु सिंह
रक्षाबंधन पर मिठाइयों की अप्रत्याशित महंगाई होने के बावजूद बहनों का स्नेह भारी पड़ रहा है। भाई- बहन की प्रेम, अपनत्व और स्नेह के इस अटूट त्योहार पर बहनें रक्षा सूत्र बांधकर मुंह मीठा करने के लिए अच्छी से अच्छी और लजीज मिठाइयां की खरीदारी करने में कोई समझौता नहीं कर रही हैं। शनिवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्यौहार रक्षाबंधन मनाया जाएगा इसके लिए गुरुवार को यहां महुआ सहित अन्य बाजारों में मिठाइयों की खरीदारी के लिए बहनों की भीड़ उमड़ी। मिठाइयां खरीद रही बहनों ने बताया कि महंगाई अधिक है। फिर भी भाई को अच्छी मिठाइयां से ही मुंह मीठा कराऊंगी। यह पर्व साल में एक बार आता है। जिस पर बहने भाई के प्रति अपना प्रेम, स्नेह और ममत्व को लूटाती है। भाई को पर्व पर मुंह मीठा करने के लिए पहले ही मिठाइयां खरीद रहे हैं। क्योंकि बाद में इसकी खरीदारी के लिए अफरातफरी होगी और उसमें क्वालिटी मिलना मुश्किल होगा। दुकानदारों ने रक्षा बंधन स्पेशल बनाई है मिठाईयां: रक्षाबंधन को लेकर बहनों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने भी तरह-तरह की मिठाइयां बनाई है और उसके अलग-अलग मूल्य भी दिए हैं। महुआ के मिठाई दुकानदार अरविंद गुप्ता बताते हैं कि बहनों के लिए रक्षाबंधन स्पेशल मिठाइयां बनाकर सजाई गई है। उन्होंने बताया कि पर्व को देखते हुए शुगर फ्री मिठाइयां भी बनी है। जिसकी खरीदारी बहनों द्वारा की जा रही है। यह भी बताया कि दूध की कीमत में वृद्धि को लेकर मिठाइयां के मूल्य बढे हैं। यहां बाजार में बहनों के लिए 200 से लेकर 1500 रुपए तक की मिठाइयां उपलब्ध है। इसे सामर्थ्य के अनुसार बहने खरीदारी कर रही हैं। कुछ बहनों की पर्स मिठाई खरीदने में साथ नहीं दे रही है। वह किलो में ना सही पर पाव में ही अच्छी मिठाइयां खरीद कर रही हैं। बहनों ने बताया कि पर्व को लेकर मिठाईयों पर प्रति किलो 50 की वृद्धि दुकानदारों द्वारा की गई है। पर्व पर रक्षा सूत्र बांध भाई को नेग देकर बलाएं लेंगी बहने: पर्व पर बहने भाई को रक्षा सूत्र बांधने के बाद मुंह मीठा कराकर उन्हें नेग देकर बलाएं लेगी। यहां मिठाई और रक्षा सूत्र खरीद रही बहनों ने बताया कि यह पर्व भाई के प्रति श्रद्धा, प्रेम, स्नेह और ममत्व विखेड़ने का है। रेशम की डोर में बनी राखियां बहने खरीदारी कर रही है। वहीं तरह-तरह की राखियां बाजार में उपलब्ध है। रक्षाबंधन को लेकर बाजार में मिठाइयों की कीमत: किस्म कीमत प्रति किलो अजीन बर्फी 1500 अजीन रोल 1500 अजीन गजट 1500 काजू कलश 1200 काजू रोल 1000 काजू बर्फी 900 केसरिया काजू बर्फी 900 रसकदम 500 पन्तुआ घी का 500 मिल्क केक 450 कलाकंद 450 क्रिमचप 350 रसगुल्ला 300 काला जामुन 300 सूर्यमुखी 280 प्लेन मिठाई 260 बेसन लड्डू घी 260 मेही दाना लड्डू 200