April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विधुत सुधार से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर जेई से मिला माले प्रतिनिधिमंडल

विधुत सुधार से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर जेई से मिला माले प्रतिनिधिमंडल

*कृषि फीडर को डेवलप करने, अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने, जर्जर तार-पोल बदलने की कि मांग*

ताजपुर/समस्तीपुर( अब्दुल कादिर ) :-

7 अगस्त 2025

विधुत संकट से जुझ रहा ताजपुर नगर-प्रखंड में विधुत सुधार से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर गुरूवार को कनिये अभियंता मिलन कुमार से मिलकर भाकपा माले का एक प्रतिनिधिमंडल प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, अजय कुमार ने मांग पत्र सौंपकर यथाशीघ्र कारवाई की मांग की है।
मौके पर भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि ओवरलोड ट्रांसफार्मर के जगह अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने, मोतीपुर सब्जी मंडी से उत्तर 11 हजार वोल्टेज का जर्जर तार-पोल बदलने, इलेक्ट्रॉनिक मीटर का रिडिंग लेने की व्यवस्था करने, तमाम ट्रांसफार्मर का जर्जर पैनल, हैंडल, ब्रेकर, एमसीबी, एवी स्वीच, बुश, बुश राॅड, बदलने, अर्थिंग मजबूत करने, मोतीपुर विश्वकर्मा चौक वार्ड 26 में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने, मोतीपुर वार्ड 25 में एक फेज के जगह तीन फेज तार लगाने आदि की मांग की है। उन्होंने कहा है कि मांग पूरा नहीं होने पर कार्यपालक अभियंता समस्तीपुर से प्रतिनिधिमंडल मिलेगा।
विदित हो कि ताजपुर नगर एवं प्रखंड क्षेत्र विधुत संकट से जुझ रहा है। प्रतिदिन 12-15 घंटे भी निर्बाध बिजली नहीं मिल पा रहा है। बिजली से संबंधित व्यवसाय, उद्योग-धंधे प्रभावित हो रहा है। विधुत सुधार की मांगों को लेकर माले प्रतिनिधिमंडल ने जेई से मिलकर मांग पत्र सौंपा है और मांग पूरा नहीं होने पर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.