April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

“व्यवस्था बदलने में मुसलमानों की भूमिका ज़रूरी है, लेकिन राजनीति में हिस्सेदारी की उम्मीद न रखें” पी.के

“व्यवस्था बदलने में मुसलमानों की भूमिका ज़रूरी है, लेकिन राजनीति में हिस्सेदारी की उम्मीद न रखें” पी.के

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी, बिहार

पटना अल्पसंख्यक समुदाय की विशेष बैठक में राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने साफ़ शब्दों में कहा कि “व्यवस्था बदलने में मुसलमानों की भूमिका ज़रूरी है, लेकिन राजनीति में हिस्सेदारी की उम्मीद न रखें”। उनके इस बयान को कई लोगों ने मुसलमानों को साइडलाइन करने की कोशिश के रूप में देखा।

बैठक में प्रसिद्ध मुस्लिम समाज सेवक इरफान जामियावाला, ए.डी.जी. खुर्शीद आलम, ए.डी.एम. सिराजुद्दीन साहब, शब्बीर आलम, आरिफ रज़ा, डॉ. नसीम अहमद, जमालउद्दीन अंसारी और मुसलमानों के कद्दावर नेता अली रज़ा अंसारी सहित लगभग 30 लोगों ने अपनी-अपनी राय रखी।

वक्ताओं ने ज़ोर दिया कि अल्पसंख्यकों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करना बंद होना चाहिए और राजनीति में बराबरी का हक़ दिलाने के लिए संगठित होकर आगे आना ज़रूरी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.