April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह के द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया

भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह के द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी, बिहार

 

बिदुपुर। राघोपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अमेर में भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह के द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया गया जिसमें औषधीय गुणों से भरपूर आंवला, बेल, शरीफा, जामुन, अमरूद एवं इमरती लकड़ी महोगनी सहित सैंकड़ों पौधे का पौधारोपण किया गया। उपस्थित जनसमूह को पौधारोपण के लिए प्रेरित करते हुए भाजपा नेता हरेश कुमार सिंह ने कहा कि पौधे हीं वृक्ष का आकार ग्रहण करते हैं एवं वृक्ष वायु गुणवत्ता में सुधार का प्राकृतिक माध्यम है। पौधारोपण मानव द्वारा किए एक महत्वपूर्ण गतिविधि है जो पर्यावरण वन्यजीव एवं मानव जीवन के लिए काफी लाभप्रद है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उन्हें बचाने का प्रयास करना चाहिए। एक पेड़ मां के नाम अभियान में बिदुपुर प्रखण्ड बीस सुत्री अध्यक्ष सह भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष रामाकांत गिरी, मंडल उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह,मदनेश सिंह, संजय कुमार सिंह,राजीव कुमार, पश्चिमी मंडल कोषाध्यक्ष राहुल कुमार निराला, भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य रोहन कुमार, आमोद कुमार शर्मा,किरण गुप्ता, सुभाष चौबे सहित काफी संख्या में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाते हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.