April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आपदा से पीड़ित लोगों को समुचित सुविधा मुहैया करने हेतु कैंप में समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली विजय आनंद तिवारी के द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार आपदा से पीड़ित लोगों को सहायता पहुंचाने हेतु एक कोर ग्रुप का गठन किया गया है। जिसमें अवर न्यायाधीश प्रमोद कुमार, स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला, चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर विशाल प्रकाश , अधिवक्ता मनीष कुमार , श्वेता रंजन को शामिल किया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली रितु कुमारी ने बताया कि कोर ग्रुप के द्वारा आपदा से पीड़ित लोगों को समुचित सुविधा मुहैया करने हेतु कैंप में समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा तथा कोर ग्रुप द्वारा इसका रिपोर्ट जिला विधिक सेवा प्राधिकार को समर्पित किया जाएगा। कोर ग्रुप गठन करने का उद्देश्य है कि सभी बाढ़ पीड़ितों को सरकार के द्वारा सही ढंग से रहने , खाने, स्वास्थ्य की देखभाल, शुद्ध पेयजल, इत्यादि की व्यवस्था हो इसका निरीक्षण करना है तथा इसकी रिपोर्ट जिला विधिक सेवा प्राधिकार को समर्पित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.