AIMIM के महुआ उम्मीदवार जसीमुल हक़ को मिला जनसमर्थन।
वैशाली: महुआ विधानसभा क्षेत्र के कर्मठ, संघर्षशील, लगनशील, युवा पीढ़ी की उभरता हुआ सितारा एम जसीमुल हक़ का गत दिनों महुआ बाजार के प्रसिद्ध शाही मस्जिद के प्रांगण में शानदार कार्यकर्ता सम्मेलन में भव्य स्वागत किया गया साथ ही 2025 में AIMIM को समर्थन दे कर सदन पहुंचाने का युवाओं ने लिया संकल्प इस कार्यक्रम में में महुआ विधानसभा क्षेत्र के कयी पंचायत के नौजवान लीडर ने हिस्सा लिया तथा युवा नेता ने सामूहिक रूप से कहा कि श्री जसीमुल हक़ गत वर्षों से महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार के रूप में क़ौमी सियासत को मजबूत करने के लिए गांव गांव जाकर एकता का संदेश दे रहे हैं जो महुआ में श्री हक़ की मेहनत रंग लाती दिख रही है भविष्य में महुआ विधानसभा के मुसलमान को हिस्सेदारी स्थापित करने में पथ निर्माता बन सकते हैं जो हम सब के लिए बेहतर होगा।
