April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रोजी रोजगार, शिक्षा ,स्वास्थ्य के लिए जन सुराज को वोट दें :संजू देवी ।

रोजी रोजगार, शिक्षा ,स्वास्थ्य के लिए जन सुराज को वोट दें :संजू देवी ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

 

महुआ( वैशाली) आगामी नवंबर महीने में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महुआ विधानसभा क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई है । सभी दल में कई उम्मीदवार अपने-अपनी दावेदारी पेश कर चुनाव में वोट देने की जनता से अपील कर रहे हैं। महुआ विधानसभा क्षेत्र के चेहरकला प्रखंड के महजिदिया हाट के पास वैशाली जिला जन सुराज की ओर से बिहार बदलाव सभा आयोजित की गई ।इस मौके पर जन सुराज पार्टी के प्रदेश, जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड कमेटी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।समारोह को संबोधित करते हुए महुआ विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के संभावित उम्मीदवार संजू देवी ने कहा कि अभी तक विभिन्न राजनीतिक घराने के लोग ही महुआ से विधायक व मंत्री होने का काम किया है, इसके बावजूद भी महुआ में स्वास्थ्य, शिक्षा ,रोजी रोजगार की हालत बहुत ही खराब है ।महुआ की सम्मानित जनता यदि जन सुराज पार्टी से मुझे मौका देती है तो सर्वप्रथम बेरोजगारी ,पलायन, स्वास्थ्य शिक्षा पर कार्य करने का काम करूंगी ।आज गांव में नौजवान देखने को नहीं मिलता है ,रोजी रोजगार के लिए कोई दिल्ली, कोई मुंबई, कोई गुजरात जा जा कर दर दर की ठोकरे खाता है, जिल्लत की जिंदगी जीता है, उसे दूर करने के लिए महुआ की जनता को भी जाति पार्टी ,धर्म मजहब से ऊपर उठकर जन सुराज के उम्मीदवार को वोट देकर जिताना होगा ,तभी महुआ का विकास होगा ।इस मौके पर जन सुराज के प्रदेश महासचिव पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने महुआ की जनता से आगामी विधानसभा में जन सुराज के उम्मीदवार को जिताने की अपील की ,वही प्रदेश चुनाव प्रभारी संजय गौतम ने जनता से अपील करते हुए कहा कि 35 वर्षों के लालू नीतीश के शासन में बिहार की जो दुर्गति हुई है , इससे निकलने के लिए एक बार जन सुराज के उम्मीदवार को मौका दे। समारोह की अध्यक्षता डॉ सुरेंद्र सिंह तथा संचालन धनंजय सिंह ने की। इस मौके पर पार्टी के जिला संरक्षक चंद्रदेव सिंह, रामनारायण सिंह, जिला अध्यक्ष अमर कुमार सिंह ,पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राकेश रंजन ,जिला अभियान समिति के अध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ,युवा जिला अध्यक्ष जनार्दन सिंह, पूर्व युवा अध्यक्ष राजकुमार सहनी, विद्याभूषण सिंह मुखिया अरशद हुसैन ,राकेश पटेल, इंद्रजीत प्रधान, पूर्व जिला महासचिव राजदेव ठाकुर, पातेपुर विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज के भावी उम्मीदवार अवधेश पासवान, जिला चुनाव प्रभारी लालदेव कुशवाहा, विनय झा, अविनाश कुमार ,पूर्व जिला मुख्य प्रवक्ता सुधीर मालाकार ,प्रमोद कुमार सिंह ,विजय कुमार सिंह, दिलीप राय सहित हजारों लोगों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.