समता महाविद्यालय जंदाहा में पीजी की पढ़ाई के लिए शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान,
समता महाविद्यालय जंदाहा में पीजी की पढ़ाई के लिए शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान,
जंदाहा,11/08/2025
जंदाहा प्रखंड के समता महाविद्यालय में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने को लेकर एनएसयूआई, भीम आर्मी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जंदाहा के वाया नदी पुल स्थित अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर एवं गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए हस्ताक्षर अभियान का शुरुआत किया।
यह अभियान जंदाहा बाजार से निकलकर हरिप्रसाद, महिपूरा होते हुए सोहरथी पंचायत के विभिन्न गांवों में हस्ताक्षर चलाया गया। इस दौरान सैंकड़ों छात्रों व युवाओं ने हस्ताक्षर करके अपना समर्थन दिया। इस अभियान को ग्रामीण लोगों ने काफी सराहा है।
मौके पर मौजूद पूर्व छात्र नेता रंजीत पंडित एवं समता महाविद्यालय के पूर्व उपाध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने कहा कि जन्दाहा कृषि प्रधान क्षेत्र है। आज पूरे देश में किसानों की हालत ठीक नही है। इन्हें अपनी लागत मूल्य भी नही मिल पा रहा है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। आर्थिक हालात के कारण छात्र बाहर जाकर पढ़ने में असमर्थ हैं। इन परिस्थिति में सरकार अविलंब समता महाविद्यालय में पीजी की पढ़ाई शुरू कराए।
राकेश कुमार एवं बबलू कुमार ने कहा कि जंदाहा में पीजी की पढ़ाई नहीं होने से यहां के छात्र–छात्राओं का ड्रॉप आउट ज्यादा हो रहा है इसलिए अविलंब सरकार इस मांग को पूरा करें।
मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश सचिव उत्तम ठाकुर,सुबोध पासवान,अरविंद आजाद, राकेश कुमार,चंदन झा, रमेश राम,पुष्पा साहनी,राजा बिहारी,संजीत यादव, गौतम कुमार, मो. आसिफ अता, धर्मेंद्र कुमार,अरमनाथ राम, वार्ड सदस्य संतोष राम,अनुज पंडित, राजकुमार राम के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहे।
