April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मंत्रोरण के बीच मंदिर परिसर में लगाया गया कल्पवृक्ष

मंत्रोरण के बीच मंदिर परिसर में लगाया गया कल्पवृक्ष
महुआ। रेणु सिंह

मंत्रोच्चारण के बीच बुधवार को मंदिर परिसर में लोगों ने सामूहिक रूप से कल्पवृक्ष लगाया। इस मौके पर लोगों ने इस पौधे को बचाने और कल्प वृक्ष के रूप में खड़े करने का संकल्प भी लिया।
आरएसएस के कार्यवाह योगगुरु मिथुन चक्रवर्ती के नेतृत्व में यहां रामपुर रामहर स्थित मंदिर परिसर में इस कल्पवृक्ष को सामूहिक तौर पर लगाया गया। इस कल्पवृक्ष को अशोक कुमार सिंह द्वारा लाया गया। सनातन सेना संगठन बिहार प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र कुमार उर्फ भोला, अजय कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अजय सिंह, रेणु देवी आदि उपस्थित थे। बताया गया किकल्पवृक्ष जिसे कल्पतरु या कल्पद्रुम भी कहा जाता है। यह एक पौराणिक वृक्ष है जो सनातन हिंदू धर्म में अति महत्वपूर्ण माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.