May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आजादी के अमृत महोत्सव पर बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन

आजादी के अमृत महोत्सव पर बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन

महुआ। रेणु सिंह

आजादी के अमृत महोत्सव पर घर-घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को यहां आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर में बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
अभियान के अंतर्गत स्कूल में बच्चों के बीच पेंटिंग एवं रंगोली का का आयोजन किया गया। यहां पेंटिंग प्रतियोगिता में वर्ग अष्टम की छात्रा रौशनी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही दूसरे स्थान पर राजलक्ष्मी, सोनाक्षी व सुहानी कुमारी ने स्थान जमाया। जबकि रंगोली प्रतियोगिता में अंशिका कुमारी, मुस्कान कुमारी व अराधना कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने देश को आजादी कैसे मिली, इस पर जानकारी दी। मौके पर प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार आलोक ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम का आयोजन बाल संसद एवं स्काउट गाइड की शिक्षिका संगीता कुमारी के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर शिक्षिका सुधा कुमारी, शकुंतला सिन्हा, सुमन लता, आशा कुमारी, सारिका कुमारी, अफजल हुसैन व यूको क्लब के सदस्य गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.