April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

41वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए महान स्वतंत्रता सेनानी शुभनारायण बाबू ।

41वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए महान स्वतंत्रता सेनानी शुभनारायण बाबू ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

 

हाजीपुर (वैशाली) 1942 गदर के महान नायक स्वतंत्रता सेनानी बाबू शुभ नारायण सिंह की 41 वीं पुण्यतिथि समारोह उनके पैतृक गांव जंदाहा प्रखंड के सैदपुर बहसी पंचायत अंतर्गत कादिलपुर गांव में आयोजित की गई ।कार्यक्रम का नेतृत्व उनके पुत्र एन के एस कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर मनोज कुमार सिंह ने की । इस मौके पर वैशाली के पूर्व सांसद व लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामा किशोर सिंह उर्फ राम सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शुभ नारायण बाबू जैसे महान व्यक्तित्व के कारण ही आज हम सभी अपने घरों में स्वतंत्रता पूर्वक जी रहे हैं ऐसे महान विभूति के पुण्यतिथि में शामिल होकर अपने को धन्य मानता हूं ।इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने शुभ नारायण बाबू को श्रद्धांजलि देते हुए उनके आदर्श पर चलने का आह्वान किया। शुभ नारायण बाबू जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी के कारण वर्षों से गुलाम भारत आजाद हो सका था और उनका निधन भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुई ,यह अपने आप में संजोग मात्र है उनके आदर्श पर चलकर ही हम देश और समाज का विकास कर सकते हैं ।समारोह को संबोधित करने वालों में इंजीनियर रविंद्र सिंह, जिला परिषद सदस्य मनीष नाथ सिंह, डॉक्टर अजीत कुमार सिंह, प्रो विकेश कुमार ,संजीव कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अखिलेश राय सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे ।इस अवसर पर समस्तीपुर जिले के मशहूर लोक गायक सोनू मिश्रा एवं सुधीर तिवारी की जोड़ी ने देशभक्ति गीत गाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.