स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय चांदपुर नवीन के बच्चों प्रस्तुत की सांस्कृतिक कार्यक्रम।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय चांदपुर नवीन के बच्चों प्रस्तुत की सांस्कृतिक कार्यक्रम।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
महुआ (वैशाली) 79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रखंड क्षेत्र के सभी भागों में धूमधाम के साथ आयोजित की गई ।विभिन्न शिक्षण संस्थानों में झंडा तोलन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।महुआ प्रखंड के जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चांदपुर नवीन में विद्यालय के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर देश भक्ति गीत , नृत्य प्रस्तुत किया ।एकांकी प्रस्तुत कर सामाजिक व्यवस्था पर चोट किया। बच्चों के कार्यक्रम को देखकर स्थानीय लोगों ने खूब सराहा । इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरि शंकर राम, शिक्षक श्री राम पासवान, रामस्वरूप राम ,संजय कुमार सिंह ,मनोज कुमार ,मो शाहिद, वंदना देवी ,मालती कुमारी के साथ साथ कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्राओं में पावनी कुमारी, अंशु प्रिया ,मुस्कान कुमारी, उजाला कुमारी ,सोनी कुमारी ,रिया कुमारी , सृष्टि कुमारी ,काजल कुमारी रागनी कुमारी शामिल थे। इस मौके पर अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे, जिसमें चंद्रदेव राय, रामसागर सिंह ,दिनेश सिंह, डॉ इरफान राम ,दयाल राय ,डॉ संजय राय ,राज किशोर सिंह,प्रमोद कुमार सिंह सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।
