April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नयागांव में 79वां स्वतन्त्रता दिवस पर शान से फहराया तिरंगा-

नयागांव में 79वां स्वतन्त्रता दिवस पर शान से फहराया तिरंगा-

नयागांव(सारण) नयागांव थाना क्षेत्र में आजादी का 79वें अमृत महोत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर शुक्रवार को नयागांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में वार्डन सुजाता कुमारी ने ध्वजारोहण किया।नयागांव थाना परिसर में परिशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष ए आर दानिश व पूर्व थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि,गणमान्य व्यक्ति तथा थाना के कर्मचारी मौजूद थे।वही स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में भी ध्वजारोहण किया गया जिसमें गोगल सिंह इंटर कॉलेज के प्राचार्य अरुण तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।शहीद राजेन्द्र स्मारक नयागांव बाजार पर समाजसेवी नागेश्वर सिंह,डीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल महमूद चक में प्राचार्य अरुण कुमार यादव, राधिका प्रसाद विद्यालय के प्रधानाचार्य सरिता देवी,उप स्वास्थ्य केन्द्र में डॉ अमरेंद्र कुमार,महमूद चक में राजद नेता सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने ध्वजारोहण किया इस दौरान गोगल सिंह हाई स्कूल एवं डीएन सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रंधीर कु सिंह,जया कुमारी, सुधीर कुमार सिंह बीरेंद्र सहनी,मो नुरैंन,कृष्णा सिंह, करमचंद साह, सुमन यादव, संतोष कुमार, अजीत कुमार राम,तथा बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.