April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जन सुराज महुआ अनुमंडल कार्यालय में इंद्रजीत प्रधान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया ।

जन सुराज महुआ अनुमंडल कार्यालय में इंद्रजीत प्रधान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

 

महुआ (वैशाली) 79 वें स्वतंत्रता दिवस महुआ के विभिन्न भागों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न राजनीतिक दल के कार्यालय में पार्टी के अध्यक्ष द्वारा झंडा तोलन किया गया। महुआ के फुलवरिया स्थित पार्टी जोन में जन सुराज पार्टी अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल अध्यक्ष इंद्रजीत प्रधान ने झंडा तोलन किया किया तथा झंडे की सलामी दी ।इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए श्री प्रधान ने कहा कि देश की आजादी सभी वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया था, जिसका प्रतिफल है आज हम सभी आजाद भारत के नागरिक कहलाते हैं ।हम सबों का कर्तव्य बनता है कि देश की एकता और अखंडता के लिए एक जुट होकर मिल जुल कर रहे ,ताकि हमारा देश आगे बढ़ सके। इस मौके पर अनुमंडल महासचिव अखिलेश पासवान, महिला अध्यक्ष पिंकी विप्लवी, प्रवक्ता चंद्रभूषण कुमार, चंचल पासवान ,राजीव ओझा, दिलीप सिंह, आनंद कुमार ,प्रखंड अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नवनीत नितकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.