April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

समता कॉलेज में पीजी की पढ़ाई को लेकर चल रहे हस्ताक्षर अभियान

समता कॉलेज में पीजी की पढ़ाई को लेकर चल रहे हस्ताक्षर अभियान के आठवें दिन लोगों ने बढ़ चढ़ कर किया हस्ताक्षर, बीस अगस्त को प्रखंड कार्यालय पर होगा धरना प्रदर्शन.

जंदाहा, 18.08.2025

समता कॉलेज में पीजी की पढ़ाई को लेकर सैद मोहम्मद सलहा, बेदौलिया एवं रसलपुर पंचायत के विभिन्न गांव एवं शैक्षणिक संस्थानों में आठवें दिन भी सघन हस्ताक्षर अभियान एनएसयूआई एवं भीम आर्मी के द्वारा चलाया गया।

समाज के विकास में शिक्षा का अमूल्य योगदान होता है। उच्च शिक्षा ही विकास की गति को तेजी के साथ आगे बढ़ाता है। इसलिए स्थानीय स्तर पर स्नातकोत्तर की पढ़ाई आवश्यक है। ये बातें हस्ताक्षर अभियान के दौरान जंदाहा के बेदौलिया चौक पर छात्रों को संबोधित करते हुए पूर्व छात्र नेता एवं बिहार कांग्रेस कमिटी के प्रतिनिधि रंजीत पंडित एवं समता महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने कहा।

एनएसयूआई के राज्य सचिव उत्तम ठाकुर एवं भीम आर्मी के प्रखंड अध्यक्ष बब्लू कुमार ने कहा कि समता महाविद्यालय में पीजी की पढ़ाई कराने को लेकर प्रखंड कार्यालय जंदाहा पर 20 अगस्त को विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित है। इसमें सैकड़ों छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर शामिल होंगे। नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता राकेश कुमार ने किया।

अभियान के क्रम में विभिन्न कोचिंग संस्थानों एवं चौक चौराहों पर सैकड़ों छात्र–छात्रा एवं आम आवाम ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया।

इस अभियान में भीम आर्मी के राकेश कुमार, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव सुबोध पासवान, आलोक राज, मो. सलमान अहमद, संजीत कुमार सुमन, दीनदयाल कुमार, राजा बिहारी, चंदन झा, सहित अन्य लोग शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.