बिहार के कवि ,साहित्यकार रवीन्द्र कुमार रतन सहित 20 प्रतिभावानों को अभाकाम बिहार, पटना में अपने उत्कृष्ट कार्यो के लिए पुरस्कृत और सम्मानित राष्ट्रीय अध्यक्ष के कर कमलों से किया गया ।
======================
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा , बिहार प्रदेश की कार्य समिति की बैठक एवं ” परिवार मिलन समारोह” में हाजीपुर के वरिष्ठ कवि एवं हिन्दी बज्जिका के साहित्यकार रवीन्द्र कुमार रतन को लगातार साहित्य, समाज और राष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान के लिए जयपुर (राजस्थान)में प्रेमचंद साहित्य रत्न शिखर सम्मान से नवाजा जाने से प्रभावित होकर अभाकाम बिहार ने भी उन्हे पटना के श्री कृष्ण चेतना परिषद में अभाकाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनूप श्रीवास्तव जी,प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन जी एवं नरकटियागंज की विधायक श्रीमती रश्मि वर्मा के कर कमलों से पुरस्कृत और सम्मानित किया। सभा की अध्यक्षता श्री राजीव रंजन सिन्हा ने की जबकि संचालन मुकेश कूमार तथा धन्यवाद का काम महामंत्री श्रीमती माया श्रीवास्तव ने किया। सारे आए अतिथियों एवं मुख्य अतिथियों का स्वागत भाषण बहुत ही सरस और बिहार की गरिमा महिमा के अनुकूल श्री रवीन्द्र कुमार रतन जी ने किया। उनकी वातों से प्रभावित राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हे गले लगा लिया। सभा में कुल 20 जोड़े को विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत और सम्मानित किया गया जिसमें हाजीपुर के रवीन्द्र कुमार रतन एवं सरोज वाला सहाय भी थे। प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव रंजन ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा हमने राजनीतिक दलों का झोला ढोना छोड दिया है,अपना स्वतंत्र अस्तित्व स्थापित करना ही हमारा लक्ष्य है । संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष डाॅ सच्चिदानंद जी बाद में डाॅ राजेन्द्र प्रसाद हुए, जो हुए ही नही तोवे संविधान के निर्माता कैसे हो गए? उन्होने स्पष्ट कहा कि हम सिर्फअपने वोट से जीत नही सकते मगर हरा तो सकते है। नरकटियागंज की विधायक श्रीमती रश्मि वर्मा ने समाज के लिए सकारात्मक बाते करते हुए कहा कि जिसने बिहार को बनाया,अपना सब बिहार के निर्माण में दान कर दिया ,आज तक उन्हे देश रत्न की उपाधि नही मिली। पटना के विधायक श्री अरुण कुमार सिन्हा ने कायस्थ की एकता पर बल दिया। अभाकाम के भीष्म पितामह श्री निर्मल शंकर श्रीवास्तव पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अपने अनुभव का उपहार देते हुए बिहार के युवा को क्रान्ति और परिवर्तन की परिभाषा बताया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष,सहकविसाहित्यकार रवीन्द्र कुमार रतन ने अपने स्वागत भाषण में सबका वंदन,अभिनंदन करते हुए कहा कि नेहरु केबादकौन तो लालबहादुर शास्त्री ने पद संभाला अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जितेन्द्र नाथ के बाद कौन? धरा जब-जब विकल होती , मुसीबत का समय आता । किसी भी रूप में कोई, महामानव निकल जाता । आज कायस्थ के मसीहा बन,अलख जगाने ,युवा में प्राण फूकने को डाॅ0 अनूप श्रीवास्तव जी आए है हम उनका स्वागत, वंदन अभिनंदन करते है।उन्होने कहा कायस्थ कोई जाति नही यह तो भारतीय सभ्यता और संस्कृति तथा संस्कार की वह परिणति है जिससे प्रभावित होकर हम समाज और राष्ट्र की सेवा में तत्पर रहते है।उन्होने कहा आधि आवादी की माया श्रीवास्तव विधायक रश्मि वर्मा एवं डाॅ0आरती सुमन चौधरी का मैं स्वागत और अभिनंदन करता हूँ नारी तू केवल श्रद्धा हो , विश्वास रजत नग पग तलमें। पीयूष श्रोतों सी बहा करो जीवन के सुन्दर समतल मैं ।अंत मेंश्री रतन ने इन पंक्तियों से अपने स्वागत भाषण को समाप्त किया, ” ईष्या-द्वेष को हम मिटा देंगे , नफरत की दीवार ढहा देंगे । हम अध्यक्ष अनूप जी के साथ मिल फिर स्वर्ण- विहग बना देंगे ।” तब बारी आई राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनूप श्रीवास्तव जी की ।उन्होने अपने अभिवादन में कही गई बातों का जिक्र करते हुए कहा कि बधाई हमारी नही आप सबकी है जिसके स्नेह सहयोग से हमे इस बड़ी जिम्मेदारी को उठाने की ताकत मिलेगा ।उन्होने ने लोगों को एकदम विश्वास दिलाते हुए कहा,आप सब एक होकर दिखाईए और हमसे अपना खोया हुआ सुनहला इतिहास वापस लीजिए। उन्होने जोड़ देते हुए कहा , सिर्फ कायस्थ समाज ही दे सकता है देश को न्याय और सुशासन । सभा में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार रतन एवं महिला कल्याण समिति की श्रीमती सरोज वाला सहाय के अलाबे 20 लोगों को उनके उत्कृष्ट योगदान ,अविस्मरणीय कार्य कलापो से प्रभावित हो कर पुरस्कृत,और सम्मानित किया गया 1श्री सरस्वती प्रसाद एवं डा0 रेखा प्रसाद 2 श्री भीष्म नारायण 3 श्री विश्व रूपम 4 श्री अविनाश 5 श्री अनुज कुमार सिंहा 6 डाॅ0अरूण कुमार सिन्हा 7 श्री अंजनी कुमार सिन्हा 8 श्री मुकुल एवं श्री .मती रूमा 9 श्री मनोज लाल दास मनु एवं श्री मती अनिता 10 श्री अशोक कुमार घोष एवं नीलम घोष 11 डाॅ ए0के0 वर्मा एवं श्रीमती संयोगिता सहाय 12 श्री ए 0एम0 प्रसाद एवं श्री मती मुन्ना रानी 13 श्री विजय शंकर एवं श्रीमती अलका सिन्हा 14 श्रीरजतचरण एवं डा0हिमाचरण 15 अशोक कुमार सेवा निवृत मुख्य प्रबन्धक ,स्टेटबैंक 16 दीपक कुमार सिन्हा पूर्व मुखिया 17 जीतेन्द्र कुमार सिंहा 18 अजय कुमार सिन्हा,19 पंकजकुमारसिन्हा, 20 संजीव कुमार विक्की सुशीला कुमारी विपुल कुमार आदि अंत में महामंत्री श्री .तीन माया श्रीवास्तव के धन्यवाद ग्यान से सभा की कार्य वाही समाप्त हुई। उन्होने जानकार री दी कि जो भी सभा में शामिल हुआ सबको सम्मानित किया गया ।