भाई बहन की डूबने से मौत सुन पहुंचे जदयू नेता

महुआ। रेणु सिंह
अनुमंडल के सराय अफजल गांव में भाई-बहन की डूबकर हुई मौत की खबर सुनकर जदयू नेता पहुंचे और परिजनों को शांत बना दी।
शुक्रवार को जदयू के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय को जैसे यह मनहूस खबर मिली। वह कार्यकर्ता हूं के साथ घटनास्थल पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को ढाढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में उन्हें धैर्य और संबल देने की प्रार्थना इश्वर से की। मृतक भाई बहन उक्त गांव निवासी संजय साह का पुत्र-पुत्री था। जदयू नेता जागेश्वर राय ने शोकाकुल परिजन को आर्थिक मदद भी किया।
