April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अंडर 14 बालिका वर्ग कबड्डी विजेता टीम को किया सम्मानित

अंडर 14 बालिका वर्ग कबड्डी विजेता टीम को किया सम्मानित
महुआ। रेणु सिंह

अंडर 14 बालिका वर्ग कबड्डी विजेता को शिक्षाविद के द्वारा सम्मानित किया गया। टीम के सभी सदस्यों और कोच को उन्होंने मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया।
सम्मान कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को महुआ के कन्हौली धनराज से पंचायत अंतर्गत बिशनपुर बेझा उत्क्रमित मध्य विद्यालय पर आयोजित की गई। यहां पर पूर्व प्रधानाध्यापिका शिक्षाविद शैल कुमारी के द्वारा महुआ के सिंघाड़ा हाईस्कूल मैदान में खेले गए जिला स्तरीय मशाल में अंडर 14 बालिका वर्ग में विनर विजेता को सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। उधर आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर में पूर्व प्रधानाध्यापिका शैल कुमारी को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। यहां शिक्षक संघ के पंकज कुशवाहा और अन्य शिक्षकों ने उन्हें अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.