April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

सप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

 

महुआ (वैशाली) नगर क्षेत्र के मध्य में स्थित महावीर मंदिर श्रद्धालुओं के लिए पवित्र स्थान है।प्रत्येक मंगलवार को महावीर मंदिर में साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाता है।इस सप्ताह भी श्रद्धा भक्ति के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।जिसमें सर्वप्रथम मंदिर के पुजारी अनिल तिवारी के द्वारा प्रभु हनुमान जी के साथ मंदिर में स्थापित सभी देवी – देवताओं को विधि – विधान व मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना किया गया । उसके बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ एवं महाआरती किया गया । वीर बजरंगबली की जय,श्री रामचंद्र की जय, दुर्गा माता की जय आदि जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हुआ । इस मौके पर मुकेश ठाकुर, आशीष कुमार बिट्टु ,रूपक जयसवाल अजित जयसवाल विनोद साह, प्रो. अरुण गुप्ता, संजय गुप्ता , रंजन ठाकुर , राजन साह , संतोष गुप्ता ,शंकर पटवा कृणाल जयसवाल मंटू तिवारी, रविन्द्र शुक्ला, विकाश सोनी, अजय कुमार , साहिल ठाकुर विकाश सोनी, राकेश कुमार , विकाश चौधरी, रंजीत कुमार , मंटू तिवारी , विजय निराला गौतम कुमार जगमोहन सिंह, अंकुश जायसवाल महेंद्र चौधरी राज कमल सहित बहुत सारे संख्या में श्रद्धालु शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.