महुआ में विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में शक्ति का हुआ प्रदर्शन*
महुआ में विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में शक्ति का हुआ प्रदर्शन
सम्मेलन में पहुंचे एनडीए घटक दलों के पहुंचे कई शीर्ष नेता, भीड़ देखकर कहा यहां से एनडीए गठबंधन उम्मीदवार की जीत निश्चित
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय गांधी मैदान में सोमवार को एनडीए घटक दलों के कार्यकर्ताओं का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन हुआ। जिसमें विभिन्न दलों के कई शीर्ष नेता पहुंचे और भीड़ देखकर उत्साहित होते हुए यहां से गठबंधन के उम्मीदवार का जीत निश्चित बताया। इस सम्मेलन के जरिए एनडीए के द्वारा शक्ति का प्रदर्शन भी किया गया।
*नरेंद्र मोदी और नीतीश के नेतृत्व में हो रहा विकास: रूढी*
सम्मेलन में पहुंचे भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री सह छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने बगैर किसी दल के नाम लिए हुए कहा कि जो लोग अपनी डफली अपना राग अलाप रहे हैं। उनसे वे पिछले 40 वर्षों से लड़ते आ रहे हैं। बिहार में नीतीश कुमार ने हर क्षेत्र में काम किया है और बिहार तरक्की की राह पर है। उन्होंने कहा कि देश को नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों नेताओं के नेतृत्व में देश और राज्य सवरेगा। बिहार में एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे, हैं और आगे भी रहेंगे।
*बिहार में मुख्यमंत्री के नाम पर कन्नी काट रहे राहुल: शाहनवाज*
वही भीड़ में लोगों के हौसले को देखकर सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह सीट एनडीए की पहली जीत की सीट होगी। शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह कभी मखाना के खेत में जाते हैं तो कभी बुलेट चलाते हैं। जबकि बुलेट चढ़ने के लिए एनडीए सरकार ने ही सारी सड़कें को दुरुस्त किया है। एक ओर तेजस्वी यादव और राजद के लोग तरह-तरह का दावा करते हैं। जबकि राहुल गांधी ने बिहार में मुख्यमंत्री बनाने के नाम पर कन्नी काट रहे हैं। जबकि एनडीए में ऐसा नहीं है। यहां गठबंधन में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में 125 यूनिट बिजली फ्री की गई है। गरीबों को मिलने वाली पेंशन 400 से बढ़ाकर 1100 नीतीश कुमार ने की है। किसने की आमदनी बड़ी है पूर्व में 8 सौ के बिकने वाली मक्का अब 2200 के क्विंटल बिक रही है। उन्होंने सबको एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने और देश को तरक्की करने में साथ देने को कहा।
*पिछली सरकार पर्व त्यौहार पर करवाती थी दंगा: अशोक चौधरी*
वही ग्रामीण विकास मंत्री अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि पिछले 20 साल में बिहार को नीतीश कुमार बिहार को विकास की राह पर लाए हैं। जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने थे तो 24 हजार करोड़ का बजट था। जो अब बढ़कर 3 लाख 18 हजार करोड़ का हो गया है। पिछली सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि हर पर्व त्यौहार के मौके पर वह दंगा करवाते थे। नक्सलवाद था। जबकि बीते 20 वर्षों में यहां शांति व्यवस्था कायम हुआ है। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत बच्चे स्कूल से बाहर थे। जिनके लिए स्कूल खोला गया है। अब मात्र 5 फीसद बच्चे ही बाहर हैं जिसे भी शिक्षा से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने आने वाले चुनाव में जाति-पाति धर्म-मजहब से ऊपर उठकर एनडीए के उम्मीदवार को वोट देने और जीताने की अपील की।
*एनडीए गठबंधन की उम्मीदवार को वोट दें: विजेंद्र*
वही ऊर्जा मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री विजेंद्र यादव ने भी नीतीश कुमार के कार्यों की सराहना की और लोगों से आने वाले चुनाव में एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार को वोट देने और भारी मतों से जीता कर भेजने को कहा।
*2025 फिर से नीतीश: शीला मंडल*
परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि 2025 फिर से नीतीश मुख्यमंत्री होंगे। बिहार की जनता एनडीए गठबंधन को अपना समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की राह पर है। आने वाले समय में बिहार और आगे बढ़ेगा। हर क्षेत्र में बिहार आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा उत्तरी मंडल के जिला अध्यक्ष अजब लाल साह और संचालन जदयू के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह ने किया।
*सम्मेलन में इन लोगों ने भी रखी अपनी बातें*
एनडीए घटक दलों के कार्यकर्ता सम्मेलन में जदयू के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय, पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर आसमा परवीन, अजय भूषण दिवाकर, अशफाक करीम, विनोद कुमार सुमन, भाजपा के मंडल अध्यक्ष दीपूदत्त चौधरी, रमैया सिंह, लोजपा नेता संजय सिंह, संजय चौधरी, अवधेश सिंह, श्रीकांत पासवान, राजकुमार पासवान, हर्षवर्धन सिंह फूड्डू, रालोमो के प्रदेश नेता संतोष गुप्ता, ब्रजेंद्र कुमार पप्पू, रणधीर कुमार, अकिदेव, सिंह, गन्नौर सिंह, कमल प्रसाद सिंह, नागेश्वर राय, महताब खान, हम अरविंद पासवान आदि उपस्थित होकर अपनी बातों को रखा।
