August 29, 2025

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में दो जगह पर गणपति पूजन के साथ शुरू हुआ मेला

महुआ में दो जगह पर गणपति पूजन के साथ शुरू हुआ मेला
महुआ। रेणु सिंह

श्री गणेश चतुर्थी पर बुधवार को महुआ के दो जगहों पर गणपति पूजन के साथ मेला शुरू हो गया। यहां महुआ के कालीघाट और कन्हौली बुनियादी विद्यालय परिसर में गणपति बप्पा पूजन के साथ उनका पट खोल दिया गया। इसके बाद उनके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उम्र पड़ी।
यहां महुआ के कालीघाट पर गणपति की विशाल प्रतिमा बैठाई गई है। बड़ा सा मेला भी लग गया है। यहां श्रद्धालुओं के लिए बैठने और विश्राम करने के लिए भी व्यवस्था की गई है। गणपति की पंडाल और गुंबद को आकर्षक रूप से सजाया गया है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद में लड्डू दिए जा रहे हैं। यहां श्री गणेश महोत्सव 11 दिनों तक चलेगा। इधर कन्हौली के बुनियादी विद्यालय परिसर में भी गणपति बप्पा की विशाल प्रतिमा का पट खोला गया। जहां पर पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां भी बड़ा मेला लग गया है। यह मेला 7 दिनों तक चलेगा। दोनों जगह पर गणपति महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में आस्था और भक्ति चरम पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.