April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

संत जोसेफ स्कूल सिंघाड़ा में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन।

संत जोसेफ स्कूल सिंघाड़ा में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

 

महुआ ( वैशाली) हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया।जगह जगह खेल तमाशा का आयोजन किया गया। महुआ प्रखंड क्षेत्र के सिंघाड़ा स्थित संत जोसेफ स्कूल में खेल महोत्सव का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक सत्येन्द्र कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हैं कहा कि स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए खेलकूद को प्रोत्साहित करना अति आवश्यक है। छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक कौशल विकसित करने हेतु अग्रसर संत जोसफ विद्यालय में “राष्ट्रीय खेल दिवस”के उपलक्ष्य मे
आज से खेल महोत्सव की शुरुआत की गई । उन्होंने ने बच्चों को अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और धैर्य धारण की मूल्य के जरिए आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। वही विद्यालय की प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाते हुए हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष में उनके योगदान और खेल भावना के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को जीवन मूल्यों और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने पर बल दिया। छात्राओं ने कबड्डी से खेलकूद की शुरुआत की। विद्यालय में कार्यरत खेल प्रशिक्षक सुश्री अंशु एवं व्यायाम शिक्षक सागर कनौजिया ने बताया कि आज से खेल महोत्सव की शुरुआत हुई और इसका समापन वार्षिक खेल समारोह दिसंबर में समापन होगा। उन्होंने यह भी बताया शारीरिक विकास, स्वास्थ्य में सुधार, ताजगी और ऊर्जावान बने रहने के लिए बहुत जरूरी है कि विद्यालय में बच्चे खेल कूद में भागीदारी लें। सुश्री अंशु ने छात्राओं को उनके मानसिक विकास एकाग्रता और सकारात्मक सोच के लिए खेल प्रतिस्पर्धा में शामिल होना सुनिश्चित करने पर बल दिया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.