April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रामनाथ पटेल बने हम के प्रखंड अध्यक्ष ,कार्यकर्ताओं ने बधाई ।

रामनाथ पटेल बने हम के प्रखंड अध्यक्ष ,कार्यकर्ताओं ने बधाई ।

रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार/ सुधीर मालाकार ।

पातेपुर ( वैशाली)प्रखंड क्षेत्र के मौदह चतुर गांव निवासी पूर्व उप प्रमुख सह निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष राम नाथ पटेल को हम का पातेपुर प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के एन डी ए कार्यकर्ताओं ने दी बधाई। मिली जानकारी अनुसार पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के मौदह चतुर गांव निवासी पूर्व उप प्रमुख सह निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष रामनाथ पटेल को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.)के पातेपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। उनके पातेपुर प्रखंड क्षेत्र में राजनितिक कुशलता को लेकर इस पद प्रदेश स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया है। इस मौके जद यू प्रखंड अध्यक्ष मुखिया दिलीप कुमार, अजब लाल साह, पैक्स अध्यक्ष हरि शंकर सिंह, प्रभास कुमार,संजीव कुमार सिंह, दीपक कुमार, अनिल सिंह, मुरारी मिश्र पूर्व मुखिया इंजीनियर मनोज कुमार, मदन कुमार ,रामजी सिंह, जोगिंदर सिंह, कृष्णमोहन सिंह उर्फ गोरख सिंह, मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, राजेश कुशवाहा, समेत प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बधाई दी है।श्री राम नाथ पटेल को हम के प्रखण्ड अध्यक्ष पर बधाई देते हुये कहा कि वे तीन दशक से लगातार राजनीतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य का परिणाम की वे ढाई दशक तक क्षेत्र के लगातार प्रतिनिधि निर्वाचित होते रहे।बधाई देने वालों ने इसके लिए हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी,बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन,हम के जिलाध्यक्ष अरविन्द पासवान ने राम नाथ पटेल को बधाई देते कहा कि श्री पटेल अनुभवी एवम लगन शील व्यक्ति है। उनके अध्यक्ष बनने से पातेपुर में हम पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.