April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चलाया जा रहा वोटर जागरूकता अभियान

चलाया जा रहा वोटर जागरूकता अभियान
महुआ। रेणु सिंह

वोटरों को जागरूक करने के लिए शनिवार को यहां विभिन्न गांव में उत्क्रमित मध्य विद्यालय पर एक अभियान के तहत मतदाताओं को ईवीएम मशीन और वीवी पैट की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि ईवीएम मशीन से कैसे वोटिंग करें और वोटिंग के बाद उनका मत कहा गया। उसे वीवी पैट पर देखें।
यहां स्कूल पर लोगों को चुनाव कर्मचारी जयशंकर दिवेश और ध्रुव कुमार के द्वारा दवोटरों को जागरुक करते हुए हर एक-एक बिंदु पर जानकारी दी गई। उन्हें इवीएम मशीन के बारे में बताया गया कि इसमें स्विच देने के बाद पी की आवाज आती है। तब समझना चाहिए कि उनका वोटिंग हो गया है। उसके बाद वीवी पैट पर चुनाव चिन्ह को दर्शाता है। चुनाव कर्मचारियों द्वारा वोटरों को हर एक-एक बिंदु जानकारी साझा की गई। इस मौके पर उपस्थित मतदाताओं ने भी चुनाव कर्मचारी से विभिन्न सवाल किया और जानकारी ली। यहां मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर लोगों में चहल-पहल रही। दुर्गा कुमार ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान जोर-जोर से चलाया जा रहा है। विभिन्न मतदान केंद्रों पर वोटरों को बोटिंग करने की जानकारी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.