April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महा गठबंधन के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महुआ में की बैठक

महा गठबंधन के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महुआ में की बैठक
मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, राहुल तेजस्वी होश में आओ के नारे के साथ भाजपा का निकला आक्रोश मार्च
महुआ। रेणु सिंह

दरभंगा में राहुल, तेजस्वी के मंच से भरी सभा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने को लेकर शनिवार को यहां भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक के बाद आक्रोश मार्च निकाला गया। जिसमें मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, राहुल-तेजस्वी होश में आओ के नारे गूंजते रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक यहां विष्णु चौक स्थित एक सभा भवन में उत्तरी मंडल के जिला अध्यक्ष अजब लाल साह की अध्यक्षता अजीत पांडे के संचालन में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय प्रभारी संतोष रंजन राय व जिला प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एक सम्मान पद होता है। जिसके ऊपर दरभंगा में महागठबंधन के राहुल तेजस्वी की सभा में आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया गया है। यह अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा। जब तक दोनों देश के सामने माफी नहीं मांगते हैं, आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर जिला महामंत्री संजीव जायसवाल उर्फ बबलू चौधरी, अजीत पांडे, जिला उपाध्यक्ष दयानंद सिंह, प्रतिभा देवी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष रजनीश झा, उपाध्यक्ष संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रधान, नगर अध्यक्ष दीपूदत्त चौधरी, आलोक कुमार राय, अनिल कुमार सिंह, धीरू सिंह, मिथुन सिंह राजपूत, पंकज सिंह, नवीन सिंह, महेश साह, मिथलेश कुमार, जयप्रकाश निषाद बरनाला, धीरज गुप्ता, बृजेश मणि त्रिवेदी, निशा कुमारी, रेखा कुमारी, अंजुमणि, सरिता देवी, शीला रानी, सुलेखा देवी सहित काफी संख्या में महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रधानमंत्री को राहुल तेजस्वी की सभा में किए गए आपत्तिजनक नारा पर लोगों में काफी आक्रोश दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.