April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दरभंगा जिला अधिकारी को लिखित शिकायत कर लगाई न्याय कि गुहार।/रिपोर्ट नसीम रब्बानी

दरभंगा जिला अधिकारी को लिखित शिकायत कर लगाई न्याय कि गुहार।/रिपोर्ट नसीम रब्बानी

दरभंगा :- हायाघाट प्रखंड कार्यालय द्वारा नवगठित नगर पंचायत हायाघाट के निवासीयों का जन्म, मृत्यूु जाति, आवासीय,आय एवं विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र नहीं बनाने को लेकर लिखित शिकायत कर न्याय कि गुहार लगाई है।साथ साथ आवेदन का प्रतिलिपि संवंधित पदाधिकारी नगर आयुक्त, दरभंगा नगर निगम, प्रखंड विकास पदाधिकारी, हायाघाट ,कनिय अभियंता, नगर पंचायत हायाघाट को भी दिया है । आवेदक मो० साजिद हुसैन का कहना है कि नवगठित नगर पंचायत हायाघाट के निवासियों का विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र हायाघाट प्रखंड, नगर निगम दरभंगा व नगर पंचायत हायाघाट के द्वारा नहीं बनाने के कारण नगर पंचायत हायाघाट के निवासियो को अपने को प्रमाणित करने में असमर्थ महसूस करते हैं। जिससे कई तरह की कठिन समस्या उत्पन्न हो रही है।
साजिद हुसैन ने लिखित शिकायत कर दरभंगा जिला अधिकारी व संबंधित पदाधिकारी से प्रमाण पत्र निर्गत करने का आदेश देकर इस समस्या से निजात दिलाने कि मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.